होम / CM Mohan Yadav: बालाघाट में CM यादव, नक्सल विरोधी अभियान में सफल जवानों को दिया प्रमोशन

CM Mohan Yadav: बालाघाट में CM यादव, नक्सल विरोधी अभियान में सफल जवानों को दिया प्रमोशन

• LAST UPDATED : June 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट का दौरा किया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचकर सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

28 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

इस दौरान सीएम ने लांजी क्षेत्र के केराझेरी जंगल में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल के 28 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। उन्होंने खुद जवानों को प्रमोशन का फीता लगाया और उनकी वीरता की सराहना की।

कार्यकर्म में ये थे शामिल

कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी समेत कई स्थानीय नेता और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नक्सल विरोधी अभियानों पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सरकार जवानों के साथ खड़ी है

अपने संबोधन में डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जवानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाइयों की सराहना की और जवानों के साहस को सलाम किया।

पुलिस के प्रयास और प्रशिक्षण

यह पहली बार था जब बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियानों पर केंद्रित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पुलिस के प्रयासों और प्रशिक्षण को दर्शाने वाली तस्वीरें शामिल थीं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जहां जवानों का मनोबल बढ़ा है, वहीं नक्सल विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox