होम / CM Mohan Yadav: स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के कार्यक्रमों पर मोहन सरकार है तैयार!

CM Mohan Yadav: स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के कार्यक्रमों पर मोहन सरकार है तैयार!

• LAST UPDATED : August 6, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), CM Mohan Yadav: भोपाल स्थित कार्यालय में एमपी के बीजेपी नेताओं की बैठक हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश के कई
अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले सभी अभियानों और त्योहारों के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सीएम ने फैसलों के बारे में जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जो प्रदेश भर में 15 दिन तक चलेगा। इस अभियान में आम लोगों को भी जोड़ने की अपील की जाएगी।

पुलिस बैंड भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

फैसलों पर जानकारी साझा करते हुए सीएम ने लोगों से अपील किया कि लोग प्रदेश भर में घर-घर पर तिरंगा फहराएं। सरकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सहयोग करेगी। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए पहली बार 55 जिलों में पुलिस बैंड की उपलब्धता कराई गई है। पंचायत स्तर के कार्यक्रमों में पंचायत मंत्री शामिल होंगे, वहीं नगर स्तर के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री मौजूद रहेंगे। नारी सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम भी 10 अगस्त को होगा।

Also Read:- Crime News: पीड़ित से जमकर हुई मारपीट, बंधक बनाकर आरोपियों ने की ये घिनौनी हरकत

जन्माष्टमी पर भी होगा उत्सव

सीएम मोहन यादव ने बताया कि 10 अगस्त को एक कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण के लिए आयोजित किया जाएगा। एक साथ 25,000 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाडली बहना के साथ रक्षाबंधन का शगुन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने संस्कृति विभाग के साथ मिलकर जन्माष्टमी पर उत्सव मनाने के लिए कार्यक्रम करने को तैयार है। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 64,523 बूथों पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने प्रदेश के कुल 1.5 करोड़ घरों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा पहुंचाने की तैयारी कर ली है। हर बूथ और मंडल पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा पहुंचाएंगे। सभी जिलों में 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।

Also Read:-CM Mohan Yadav: 15 अगस्त और प्रभारी मंत्रियों को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox