प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Mohan Yadav : अमित शाह के बारे में… निंदा करता हूं… दिग्विजय सिंह पर सीएम मोहन यादव ने साधा निशाना

India News MP (इंडिया न्यूज़), CM Mohan Yadav: साल 2024 के लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। दो चरणों का मतदान भी सम्पन हो गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर बयान दिया, जिसका सीएम मोहन यादव ने विरोध किया।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का कहना कि दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के बारे में जिस तरह की बात कही है, मैं उसकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह (दिग्विजय सिंह) इसके लिए माफी मांगेंगे। अमित शाह ने जो कुछ भी कहा है, वह बिल्कुल स्पष्ट है। दिग्विजय सिंह ने अपने बयानों में लगातार अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला, 20 अक्टूबर 2012 को उन्होंने कहा, मुझे अरविंद केजरीवाल में हिटलर की झलक दिखती है।

उन्होंने आगे कहा कि आपने 1992 में कहा था कि यह मंदिर के बारे में नहीं है, लेकिन ढांचे को लेकर मैं दुखी हूं ध्वस्त कर दिया गया है, आपको पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। आपने जो किया है उसे लोग भूले नहीं हैं, मुझे उम्मीद है कि लोग 7 मई को आपको जवाब देंगे।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था ?

दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह 8 झूठ बोले है।

  1. अफजल गुरु की फांसी के विरोध में दिग्विजय सिंह खड़े थे। ये झूठ है मैंने उसे फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था।
  2. राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला ये भी झूठ है।
  3. भगवा आतंकवाद दिग्विजय सिंह ने कहा ये भी झूठ है।
  4. PFI पर बैन लगाने का विरोध नहीं किया। लेकिन इसका भी झूठा आरोप मेरे पर लगाया गया।
  5. मैंने किसी को कोरोना का टीका लगाने से मना नहीं किया था। मैंने खुद इसके लिए अपील की।
  6. कोरोना महामारी के समय ये आरोप लगते है कि मैने राजनीति की थी। लेकिन मैंने दिल्ली से राजगढ़ ऑक्सीजन और सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।
  7. कांग्रेस की सरकार ने ही राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया था।
  8. भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन पर हमने 2000 करोड़ नहीं बल्कि 3032 करोड़ रुपए की प्रस्तावित की थी।

ये भी पढ़ें : 

Anubhawmani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago