प्रदेश की बड़ी खबरें

CM SHIVRAJ: सीएम शिवराज का कांग्रेस पर हमला कहा-त ब डकैत और सरकार एक साथ थें, अब कानून का राज है

India News (इंडिया न्यूज़), CM SHIVRAJ: मध्यप्रदेश की सियासत दिन-प्रतिदिन गरमाती जा रही है। नेतागण एक दूसरे पर आरोप लगाते थक नहीं रहे है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि एक वो दौर था, जब मध्यप्रदेश में डकैत और सरकार साथ-साथ थे, लेकिन आज, मध्यप्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून का राज है। वहीं शिवराज सिंह द्वारा किए इस हमले पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

  • बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले 40 से अधिक दोषियों को मृत्यु दंड
  • महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के घर पर बुलडोजर चलवाया

गुंडा राज में कोई विकास नहीं

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल पर तंज कसा है। जारी किए गए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि जह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश का बुरा हाल था। उस समय सरकार और डकैत एक साथ थें। साथ ही साथ वीडियों में गडरिया डकैत, सिमी डकैत समेत कई अन्य डकैतों का भी नाम बताया गया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि गुंडा राज के कारण ना कोई निवेश हो रहा था ना हीं कोई विकास हो पा रहा था। जिसके बाद उस वीडियो में बीजेपी कार्यकाल के उपलब्धियों को भी बताने की कोशिश की गई।

मध्यप्रदेश में कानून का राज

वीडियो में कहा गया कि अब तस्वीर पूरी तरीके से बदल चुकी है। प्रदेश में सभी गैंग का खात्मा हो चुका है। नक्सली मार गिराए गए। आतंकी सलाखों के पीछे है। पीएफआई की कमर तोड़ दी गई। हर तरीके के माफिया और दबंगों को कुचलने की कार्रवाई की गई। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के घर पर बुलडोजर चलवाया गया। वहीं बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले 40 से अधिक दोषियों को मृत्यु दंड की सजा दी गई। अब मध्यप्रदेश में कानून का राज बताया गया।

कांग्रेस का पलटवार

वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने जारी किए गए वीडियो पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि व्यापम, पटवारी जैसे भर्ती प्रक्रिया में शामिल देषियों पर कब कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और बुलडोजर चलाने की कार्रवाई साल 2018 में कांग्रेस की सरकार द्वारा की गई थी। शिवराज सरकार ने 18 सालों में कोई कार्रवाई नहीं की है।

Also Read:7 बार विधायक रहे है गोविंद सिंह! क्या लहार का किला धराशाही कर पाएंगे सीएम शिवराज?

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago