होम / सीएम शिवराज उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में हुए शामिल, कहा- राम के अस्तित्व को नकारने वाले महाकाल के चरणों में लेटे हैं

सीएम शिवराज उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में हुए शामिल, कहा- राम के अस्तित्व को नकारने वाले महाकाल के चरणों में लेटे हैं

• LAST UPDATED : January 28, 2023

उज्जैन।CM Shivraj attended the Ujjain Social Media Conclave: सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के उज्जैन में विक्रम कीर्ति मंदिर में सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कान्क्लेव में महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक जानें की अपिल की।

महाकाल लोक जाने की कही बात

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है. हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव से जगमगा रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महाकाल लोक जरूर जाएं। हम ही समस्त विश्व को ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ का भाव देने वाले हैं।

राम के अस्तित्व को नकारने वाले महाकाल के चरणों में लेटे हैं

उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों और सभी वर्गों के विद्यार्थियों के कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी की शिकायतों का समाधान सीएम हेल्पलाइन पर प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। सोशल मीडिया ने भारत के जीवन मूल्यों, परंपराओं, महापुरुषों और हमारे धर्म को इस तरह स्थापित किया है कि जो पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, वे अब राम का नाम जप रहे हैं। वे माथे पर त्रिपुंड लिए महाकाल महाराज के चरणों में लेटे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox