India News (इंडिया न्यूज), CM SHIVRAJ: साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिजाज काफी डाउन टू अर्थ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता को खुश करने की पुरजोर कोशिश में लगें हैं। जनता की समस्याओं से मुख्यमंत्री का मन काफी व्याकुल होता दिख रहा है। इसलिए शिवराज सिंह चौहान कभी आदिवासी समाज के पैर पखारते नजर आ रहें तो कभी पैरो में चप्पल पहनाते दिख रहें हैं। बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए मुख्यमंत्री “चरण पादुका योजना” का एलान किया गया है। योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल और जूते पहनाए है।
शिवराज सिंह चौहान आज सिंगरौली जिले के सराई पहुंचे। जहां उन्होंने 672 करोड़ से अधिक की लागत की “रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना” का शिलान्यास किया है। इस परियोजना के माधयम से 126 गांवों के किसानों को 38 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। इस परियोजना की घोषणा करने के बाद शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना की भी घोषणा की है।
चरण पादुका योजना के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहक करने वाले लोगों को साड़ी, जूते, पानी की कुप्पी आदि दिए जाएंगे। इसके साथ छाता की जगह छाता खरीदने के लिए 200 रुपए देने की घोषणा कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छाता खरीदने में सरकार को कठिनाई आ रही थी। जिसके कारण पैसा देने का फैसला लिया गया है।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे समाज के अमीर और गरीब दोनों लोगों को सरकार की जरुरत है। परंतु गरीब लोग सरकार के भरोसे ज्यादा रहते हैं। इसलिए उनकी सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से गरीबों को राहत पहुंचाने की कोशिश करती रही है। आपको बता दें की मुख्यमंत्री द्वारा “बेगा” जनजाति को अति पिछड़ी जनजाति की सूची में शामिल करने की भी घोषणा कर दी गई है।
वहीं सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि चुनाव के करीब आते ही बीजेपी योजनाएं निकालकर लोगों को अपनी ओर खिंचने की कोशिश करती है। जैसे ही चुनाव खत्म होता है उसी के साथ योजनाएं भी खत्म हो जाती है। इस बार सरकार कितनी भी योजनाएं लेकर आ जाए लेकिन जनता इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है।
Also Read: मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जानिए क्या है यह योजना