होम / ग्वालियर: देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल चलाएगी महिलाएं, मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

ग्वालियर: देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल चलाएगी महिलाएं, मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

• LAST UPDATED : May 23, 2022

इंडिया न्यूज़, Gwalior News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया। अस्पताल को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका संचालन महिलाएं करेंगी। उन्होंने कहा यह अस्पताल सिर्फ एक अस्पताल नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण है। हमारी बेटियां और बहनें भी कम नहीं हैं। वे अस्पताल चला सकती हैं। वे दुनिया भी चला सकती हैं।

इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी होंगी सुविधाएं

चौहान ने ‘भूमि पूजन’ करने के बाद इसमें कैंसर, तंत्रिका संबंधी बीमारियों और कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं होंगी। आयुष्मान भारत योजना गरीबों को यहां सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसकी आधारशिला रखेंगे और राज्य के कई अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।

चौहान ने मेडिकल कॉलेज के बारे में यह प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा मेरी शुभकामनाएं हैं कि बच्चे यहां पढ़ाई करें और बाहर आकर अच्छे डॉक्टर बनें। इस मौके पर नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़े: नीमच में दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में एक गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox