होम / MP में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, अब राज्य मेें योग की शिक्षा अनिवार्य!

MP में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, अब राज्य मेें योग की शिक्षा अनिवार्य!

• LAST UPDATED : June 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), World International Yoga Day, भोपाल: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में एक बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि योग कोई संकीर्ण चीज नहीं है। 180 से भी ज्यादा देशों में योग किया जाता है। योग का किसी पंथ से भी संबंध नहीं है। यह तो विश्व कल्याण के लिए है।

योग भगाए रोग

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि हम संकल्प लेंगे कि आज तो योग करेंगे ही। इसके साथ ही हम रोज योग करेंगे। बीमार होने का मतलब है कि आप अपने आप के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके साथ देश के विकास में जो ऊर्जा लगनी चाहिए, उसे भी आप खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग करें और स्वस्थ्य रहें।

भारत की बढ़ रही ताकत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने योग के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहां कि ‘वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर’ आज दुनिया की थीम बन चुका है। जो कि भारत की सनातन सोच ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में समाहित है। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा।

ये भी पढ़े: Bhopal News: गले में पट्टा बांधने के मामले में हुई दोषियों की गिरफ्तारी, शिवराज ने कहा- धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox