India News (इंडिया न्यूज़),Shivraj Cabinet Expansion, भोपाल: एमपी में कल सीएम शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट मीटिंग थी। जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिलने पहुंचे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि शिवराज मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।
लंबे समय से CM शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रियों की जगह खाली है, जिसे चुनाव से पहले भरने के कयास लगाए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि पार्टी के सीनियर विधायकों पर नजर है, जिन्हें जल्द ही कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से समय भी मांगा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड से एक-एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। चुनाव से पहले BJP का ये बड़ा दांव साबित हो सकता है।
कैबिनेट विस्तार में तीन नाम सामने आए हैं। इनमें राजेंद्र शुक्ला, जालम सिंह पटेल और गौरीशंकर बिसेन का नाम शामिल है। पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के जरिए पार्टी विंध्य, जालम सिंह पटेल के बुंदेलखंड और गौरीशंकर बिसेन के जरिए महाकौशल को साधने को कोशिश में जुटी है।
हाल ही में BJP के वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सरकार ने राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्य-समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके जरिए राज्य सरकार ने रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है।
ये भी पढे: महाकाल मंदिर में CM शिवराज के खिलाफ लगे नारे, दर्शन के लिए तरसे भक्त
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…