India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics, भोपाल: इस साल तक के अंत में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अपना कदम प्रदेश की जनता के बीच जुड़े है। इसी कड़ी में कल कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। जिसके बाद इस योजना को लेकर सियासत गर्मा गयी है। सीएम शिवराज के स्पेशल ऑफिसर ऑन ड्यूटी (OSD) लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये महिलाओं को चेतावनी दी है। लक्षमण सिंह मरकाम ने कांग्रेस के नारी सम्मान योजना के फॉर्म को, रावण बताया है।
दरअसल, लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आपने कांग्रेस को अपनी निजी जानकारी दी तो सीता रूपी निजता का हरण हो जाएगा। प्रदेश की बहनों को चेतावनी। नारी सम्मान के आडंबर में रूप बदल रावण आपके आधार कार्ड , मोबाइल नंबर , फोटो और व्यक्तिगत जानकारी लेने आएंगे। आपकी निजता वाली महत्वपूर्ण जानकारी किसी भी ग़ैर सरकारी व्यक्ति को कभी ना दें। आपके बैंक में जमा पूरी राशि ग़ायब हो जाएगी।
कांग्रेस की योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। इस योजना के तहत कांग्रेस महिलाओं को सालभर के 18 हजार रुपए देगी। साथ ही सिलेंडर पर सालभर में सब्सिडी देगी। इसी के शात कांग्रेस पार्टी का यह भी कहना है कि इसके लिए दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए लाइन में लगने या भटकने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़े: HUT के PFI,सिमी कनेक्शन की जांच करेगी ATS, मुस्लिम युवाओं के माइंड वॉश कर रहा था HUT!