होम / Congress Jan Aakrosh Yatra: कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज, कहा-हमें आशीर्वाद मिला इसलिए…

Congress Jan Aakrosh Yatra: कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज, कहा-हमें आशीर्वाद मिला इसलिए…

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Congress Jan Aakrosh Yatra: मध्यप्रदेश की राजनीति अब रफ्तार पकड़ती जा रही है। एक ओर बीजेपी द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जन आर्शीवाद यात्रा निकाली गई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा आगामी 5 सितंबर से जन आक्रोश यात्राएं निकालने की योजना बनाई गई है। जिसमें 7 अलग-अलग संभागों से यात्राएं निकाली जाएगी। कांग्रेस द्वारा निकावी जा रही जन आक्रोश यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है।

  • 7 अलग-अलग संभागों से यात्राएं निकाली जाएगी
  • 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई

मुख्यमंत्री का कटाक्ष

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, इसलिए हमने जन आशीर्वाद यात्रा का आवाहन किया। उनको जनता को आक्रोश मिल रहा है तो वे आक्रोश यात्रा निकालेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा निकाली गई आर्शीवाद यात्रा पर पथराव किया गया था। जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि हमें मिल रहे आर्शीवाद को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। वहीं कांग्रेस के नेता का कहना था कि उन्होंने खुद अपने यात्राओं पर हमला करवाया है।

जन आशीर्वाद यात्रा

बता दें कि 5 जन आशीर्वाद यात्रा 19 दिनों का सफर तय करेगी। जिसका शुभांरभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने किया था। जिसके बाद दूसरी यात्रा उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को निकाली गई। जिसको रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिया था। वहीं तीसरी यात्रा को जबलपुर संभाग के मंडला से शुरु हुई।

जिसको केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाया। वहीं चौथी यात्रा बारिश की वजह से 5 सिंतबर के बजाए 6 को चंबल संभाग के श्योपुर से निकाला गया। वहीं पाचवी और आखरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को निकाला। जिसे केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox