होम / CM शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

CM शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

• LAST UPDATED : March 11, 2023

Controversial Statement On MP CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने इंदौर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके चलते IPC की धारा 294 और अन्य सबंधित प्रावधानों के तहत विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पर अब कांग्रेस नेता को गिरफ्तार भी कर लिया है।

  • मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ दिया था विवादास्पद बयान
  • मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • IPC की धारा 188 के तहत दर्ज हुई थी FIR

शनिवार को कोर्ट में पेशी

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता राजू भदौरिया चिंटू चोकसे पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर का प्रयोग करने पर धारा 188 के तहत मामला संख्या 217/2023 दर्ज कर जांच में लिया था। जिसके बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस पटेल को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

IPC की धारा 188 के तहत दर्ज हुई थी FIR

सत्यसाईं चौराहे पर इस प्रदर्शन में शामिल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जानकारी मिली है कि इस प्राथमिकी में आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और इस प्रदर्शन के टेर्फिक जाम होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता पटेल के विवादीत बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम डीसीपी कार्यालय के बाहर जुटकर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश में OLA-UBER के राइड कैंसिल करने पर लगेगा इतना जुर्माना? 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox