प्रदेश की बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने बनाया ‘मास्टर’ प्लान! दिग्विजय निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब सात महिने बचे है। जिसके चलते राजनीतिक दल प्रदेश की जमीन पर उतकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस भी पूरी कोशिश करती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस वापसी का हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में नेताओं की कई महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।  

दिग्विजय सिंह निभाएंगे महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते दिग्गी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। महत्तवपूर्ण मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। साथ ही कांग्रेस की अंदरूनी कलह को दूर करने की कोशिश करेंगे। जिसके चलते वो तुलसी के पौधे देकर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवा रहे हैं। इसका मकसद कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करने का संदेश देना है।

इन सीटों पर है कांग्रेस का फोकस

बता दें कि कांग्रेस का फोकस प्रदेश की उन 66  विधानसभा सीटों पर रहेगा। जहां वह पिछले पांच चुनाव में हारी है। इन सीटों पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सक्रिय होंगे। जिसके चलते कमलनाथ 20 अप्रैल को बीना जा रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार की ओर से पुलिस-प्रशासन का जो भय दिखाया गया है। उसे निकालने का काम करेंगे। वो इन 66 सीटों पर कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे बात करेंगे।

कमलनाथ 20 अप्रैल को बीना में एक आममसभा संबोधित करने वाले है। कमलनाथ से पहले दिग्विजय सिंह खुरई,सुरखी और रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मंडलम और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़े: मुंगावली: प्रधानमंत्री का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago