Congress MLA Umang Singhar: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज!

Congress MLA Umang Singhar: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार हमेशा कोई ना कोई विवाद में घिरे रहते है। अब उनको एक और नए विवाद ने घेर लिया है। आपको बता दें कि उमंग सिंघार पर 38 वर्ष की एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लग रहा है। जिसके चलते उमंग सिंघार पर नौगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला का आरोप है कि, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक उसके साथ गलत काम किया है। साथ ही महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी करने का आरोप लगया है। जिसके चलते महिला की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गर्लफ्रेंड की आत्महत्या को लेकर भी हुआ था मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर मुकदमा दर्ज होना कोई नई बात नहीं है। आपको बता दें कि मई 2021 को वो उस समय चर्चा में आए जब मध्य प्रदेश के कथित सोनिया सुसाइड केस में उनका नाम सामने आया था। उस समय उनके खिलाफ उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज की आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। दरसअल एक दिन पहले भोपाल में उनके घर पर उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा कर जान दे दी थी।

उस समय विधायक उमंग सिंघार को लेकर कहा जा रहा था कि वब अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना ही अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज से शाधी करना चाहते थे। जानकारी मिली है कि सोनिया की पहले भी दो शादी हो चुकी थी. और उसका एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि अगस्त 2020 में दोनों की मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

पत्नी के खिलाफ भी हुआ था मामला दर्ज

एक काहवत तो आप सब ने सुनी होगी राम मिलाए जोड़ी एक अंधा एक कोड़ी। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कहावत विधायक जी पर जचती है। विधायक पर तो मामले दर्ज हो ही रहे थे। लेकिन अब इस दौड़ में उनकी पत्नि भी शामिल हो गयी आपको बता दें कि कुछ दिन पहले  उमंग सिंघार की नौकरानी ने उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में मारपीट और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया गया था। उनके घर पर खाना बनाने का काम करने वाली नौकरानी ने आरोप लगाया था, कि उमंग की पत्नी प्रतिमा उर्फ पिंकी सिंघार ने उसके साथ मारपीट करी है। साथ ही उसे धमकी भी दि है। जिसके चलते नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज कर लिया था।

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago