होम / Congress On PM Modi: कांग्रेस के ‘घटिया’ बोल जारी! अब PM मोदी को कह दिया पनौती-ए-आजम

Congress On PM Modi: कांग्रेस के ‘घटिया’ बोल जारी! अब PM मोदी को कह दिया पनौती-ए-आजम

• LAST UPDATED : November 24, 2023
India news (इंडिया न्यूज़), Congress On PM Modi: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम की हार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी से जोड़ते हुए उन्हें पनौती बोला था। इस पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी की थी। इस पर आयोग ने कांग्रेस को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कांग्रेस ने फिर से पनौती वाली बात कह दी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक और विवादित टिप्पणी करते हुए PM मोदी को पनौती-ए-आजम कह दिया है। पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, ‘पनौती तुम कब जाओगे।’ इस पोस्टर में कांग्रेस ने PM मोदी को चंद्रयान-2 की असफलता, कोरोना और भारत की फाइनल में हार के लिए जिम्मेदार बताया है।

पनौती तुम कब जाओ

इस मामले पर आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। कांग्रेस ने प्लेटफॉर्म एक्स पर 1960 की फिल्म मुगल-ए-आजम की तर्ज पर एक पोस्टर जारी किया है। जिसका शीर्षक पनौती-ए-आजम दिया गया है। बस यही नहीं एक पोस्टर पंजाब कांग्रेस ने जारी किया है, जिसमें लिखा है- पनौती तुम कब जाओगे। PM पहले भी कांग्रेस की ओर से खुद पर किए गए हमलों को ही हथियार बनाकर चुनाव में उतरते रहे हैं।

कांग्रेस ने पहले भी ‘नीच’ और चायवाला कहा  

बता दें कि अब तक इन विवादित टिप्पणी पर PM ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन किसी अहम मौके पर या फिर लोकसभा चुनाव से पहले पीएम भी इसका जवाब दे सकते है। इससे पहले भी कांग्रेस को ‘मौत का सौदागर’, नीच आदमी और चाय वाला जैसी टिप्पणियां काफी भारी पड़ी हैं। इस तरह बीजेपी एक बार फिर से इस मसले पर फायर हो सकती है और 2024 से पहले पीएम के अपमान को जोर-शोर से मुद्दा बनाया जा सकता है।

Also Read: MP Election 2023: इस सीट पर हो रही है दोबारा वोटिंग, कांग्रेस…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox