MP CONGRESS
India News (इंडिया न्यूज़),Congress Releases Chargesheet, भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनावों के छह महिने बचे है। जिसके चलते दोनों शक्तिशाली दलों ने तैयारीयां शुरू कर दी है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश की विपक्षी पार्टी ने सत्ताधारी दल से मुकाबला करने के लिए आरोप पत्र का प्रारूप तैयार कर लिया है।
जिसको अंतिम रूप देकर इसे अगले महीने जारी किया जाएगा। आरोप पत्र में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।
बता दें की कांग्रेस ने जो आरोप पत्र का प्रारूप बनाया है। उसमें अनियमितता के 172, कुशासन के 126 और कुप्रबंधन के 98 बिंदुओं को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोप पत्र को संभवत: अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। आरोप पत्र जारी होने के बाद संभाग स्तर व जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित होगी, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
इधर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मध्य प्रदेश में 12 जून से विजयी अभियान 2023 की शुरुआत करने जा रहा है। कांग्रेस का यह विजयी अभियान मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जारी होगा। वहीं स्थानीय मुद्दों के माध्यम से कांग्रेस लोगों को बीजेपी के प्रदेश में किए हुए कामों के बारे में बताएंगी।
कांग्रेस ने जो आरोप पत्र तैयार किया है। उस आरोप पत्र के प्रारुप में बीजेपी सरकार के दौरान पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, अवैध खनन, व्यापम भर्ती, नर्सिंग कॉलेज, बिजली खरीदी के अनुबंध, पैरामेडिकल छात्रवृत्ति, सडक़ एवं बांध निर्माण, कन्यादान, प्रधानमंत्री आवास, गेहूं खरीदी, परिवहन व भंडारण, ई-टेंडर, नर्मदा सेवा यात्रा अंतर्गत हुए पौधारोपण की अनियमितता को शामिल किया गया है।
आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा का कहना है कि आरोप पत्र में महिला और बच्चों के प्रति बढ़े अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अनुसूचित जाति-जनजाति पर हुए अत्याचार, पदोन्नति न देने, पेंशन व मंदसौद गोलीकांड की रिपोर्ट सदन के पटल पर न रखने, प्रदेश पर बढ़ते ऋण, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ न देना सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। उपाध्यक्ष सकलेचा के अनुसार प्रत्येक आरोप के प्रमाणिक दस्तावेज है। जो सूचना का अधिकार, विधानसभा की कार्यवाही सहित अन्य माध्यम से एकत्रित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Jio Cinema Premium Plan: अब नहीं कर पाएंगे मुफ्त में स्ट्रीमिंग, जियो सिनेमा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, देने होंगे इतने रुपए
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…