प्रदेश की बड़ी खबरें

कांग्रेस की सिंधिया का ‘गढ़’ साधने की तैयारी, बीजेपी के बढ़ी टेंशन

India News (इंडिया न्यूज़), MP Poltices, भोपाल:एमपी में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे के गढ़ की डोर हासिल करने की फिराक में है। कांग्रेस सत्ताधारी सरकार के बड़े नेताओं को मात देने के लिए राजनीतिक बिसात बिछा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस बीजेपी के प्रसिध्द नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है। जिसके चलते आज कमलनाथ सिंधिया के गढ़ में दौरा करने वाले हैं।

यह, रैली क्यों महत्वपूर्ण है?

राजनीतिक हलकों में इस चुनावी रैली को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है और कांग्रेस ने पार्टी को सफलता के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है. एक और अनोखी बात यह है कि कांग्रेस ने इस बैठक के लिए कई वरिष्ठ नेताओं और संगठनात्मक कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

निशाने पर होंगे सिंधिया

ग्वालियर, चंबल और गुना संभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। गुना सिंधिया का गढ़ भी है। मुंगावली एवं अशोकनगर विधायक भी सिंधिया खेमे के ही माने जाते हैं। दोनों विधायकों ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में दोनों समर्थक विधायकों यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस अपनी रैली में यहां सिंधिया को निशाना बनाएगी।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago