होम / MP Election 2023: भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कांग्रेस की तैयारियां शूरू

MP Election 2023: भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कांग्रेस की तैयारियां शूरू

• LAST UPDATED : December 19, 2022

इंडिया न्यूज, दमोह (Damoh-Madhya Pradesh)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में आने वाले है। जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शूरू कर दी है। इसी कड़ी में सियासी दल आम मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। जिसके चलते अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली है, कांग्रेस भी जमीनी तैयारियों में जुट गई है।

यह भी पढ़े: MP Tourism: पर्यटन नगरी ओरछा बनी बॉलीवुड के सितारों का आकर्षण, फिल्म शूट के लिए पहुंच रही स्टार कास्ट

दमोह में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत और फिर जिला पंचायत और नगरीय निकायों में मिली सफलता को मॉडल बनाकर कांग्रेस जनता के बीच जाने की तैयारी में है। जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान को लेकर दमोह पहुँचे। जहां उन्होंने इस बात का दावा किया, कि दमोह का मॉडल प्रदेश में छायेगा और जनता 2023 में कांग्रेस को सत्ता में बैठायेगी। दमोह में हाथ से हाँथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर कपूर ने बड़ी बैठक भी की है। साथ ही अगर कपूर की माने तो प्रदेश और देश मे जनता भाजपा शासन से परेशान है, और पब्लिक ने अपना मूड बना लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस सभी कौमो, धर्म, जाती का सम्मान करती है। साथ ही सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करती है।

यह भी पढ़े: Contract health workers strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का पांचवा दिन, ह्यूमन चेन बनाकर जमकर करी नारेबाजी

इस स्थिति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने भी इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2023 से उनका हाथ से हाथ अभियान शुरू होगा। राहुल गांधी की यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फैराकर समाप्त होगी। इसके साथ ही हमारा अभियान शुरू हो जाएगा। जिसके तहत पोलिंग बूथ, गांव-गांव व प्रखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचेंगे। जहां वह जनता से जुड़ंगे। इसे लेकर हमारा यह कार्यक्रम होगा जो 29 जनवरी तक संभव होगा।

यह भी पढ़े: Narmada Parikrama: 4 साल की मासूम बालिका कर रही नर्मदा परिक्रमा, 2 महीने से चल रही पैदल!

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox