होम / राहुल गांधी के फ्लाइंग किस आरोप पर कांग्रेस का पलटवार! शेयर किया CM शिवराज का फ्लाइंग किस वीडियो

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस आरोप पर कांग्रेस का पलटवार! शेयर किया CM शिवराज का फ्लाइंग किस वीडियो

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Flying Kiss:, भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी सदस्यता वापस मिल गई। जिसके बाद उन्होंने कल 9 अगस्त को लोकसभा में भाषण दिया। जिसके बाद राहुल एक बार फिर विवादों में घिर गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा से निकलते समय बीजेपी सांसदों पर ‘फ्लाइंग किस’ देने का आरोप लगाया है।

स्मृति ईरानी के इन आरोपों के बाद कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट में शामिल सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए पलटवार किया है।

सीएम शिवराज का वीडियो किया शेयर

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक पुरानी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान कैमरे के सामने फ्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट किये गए इस वीडियो के कैप्शन में सुरेंद्र राजपूत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा है कि, ‘स्मृति ईरानी ये है फ्लाइंग किस. शिवराज चौहान का…’.

‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर सुरेंद्र राजपूत ने किए ट्वीट

ये है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी सदन में भाषण खत्म करने के बाद बाहर निकल रहे थे। ठीक उसी समय उनके कुछ कागजात जमीन पर गिर गए। इन कागजात को उठाने जब राहुल गांधी नीचे झुके तब बीजेपी नेता हंसने लगे, इस पर राहुल गांधी ने ट्रेजरी बेंच की तरफ फ्लाइंग किस दिया और मुस्कुराते हुए निकल गए। ये घटना उस समय जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सदन में भाषण चल रहा था। जिसके बाद राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े: सिधिंया की बढ़ी मुश्किलें, एक और समर्थक ने पार्टी छोड़ी कांग्रेस का हाथ थामा!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox