होम / कांग्रेस के गढ़ चुरहट सीट पर बीजेपी का कब्जा, क्या आम आदमी पार्टी तोड़ेगी पुरानी प्रथा ? जानें यहां

कांग्रेस के गढ़ चुरहट सीट पर बीजेपी का कब्जा, क्या आम आदमी पार्टी तोड़ेगी पुरानी प्रथा ? जानें यहां

• LAST UPDATED : February 21, 2023

MP Politics: मध्यप्रदेश को चुनावी राज्य के रूप में देखा जा रहा है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। इन राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। जिससे इन पार्टियों के बीच एक दूसरे के खिलाफ जोरदार बयानबाजी हो रही है। जिससे आम आदमी पार्टी भी इस कड़ी में शामिल हो गई है।
• आप नेता राजन मिश्रा से खास बात-चीत

• जनता का पैसा विकास यात्रा में हो रहा है खर्च- राजन मिश्रा

• जन मानस का बढ़ रहा है गुस्सा

• चुरहट विधानसभा परिवर्तन की ओर

पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा के बेटे ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। जिसके चलते आप नेता राजन मिश्रा ने इंडीया न्यूजं से खास बात-चीत में बताया की विपक्ष आम जनता का पैसा विकास यात्रा में खर्च कर रही है। जिसके चलते बीजेपी- कांग्रेस के प्रति आम जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। आम आदमी के नेता जनता के बीच गए। हमें जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। हम जनता के बीच काम कर रहे हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा की हम जनता के लिए दूसरा-तिसरा नहीं पहला विक्लप बनने निकले है। जनता का आशिर्वाद रहा तो हम जनता के बीच पहला विक्लप रहेंगे।

चुरहट विधानसभा पर परिवर्तन की ओर आमजन मान

सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट जिले ही नहीं प्रदेश व देश की नजरों में हमेशा से रही है। इन दिनों कांग्रेस के गढ़ चुरहट पर बीजेपी का कब्जा है, लेकिन जब से पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा के बेटे ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। तब से आम जनता मानस काफी सक्रिय नजर आ रही है। तभी से विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा व कांग्रेस दोनों खेमे मे काफी खलबली देखने को मिल रही है। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमे अब आम जनता बदलाव की राह पर नजर आ रही है।

जन मानस का बढ रहा आक्रोश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में चुरहट विधानसभा के लहिया में जिला स्तरीय विकास यात्रा का पुनरीक्षण किया।स जहां पर यात्रा काफी अहम मानी जाती, लेकिन इस दौरान ऐसा घटना क्रम सामने आया कि लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों लोगों पर एफआईआर से हड़कंप मच गया है। कुल मिलाकर चुरहट क्षेत्र के लोगों के मन में डर का मखौल बनाया गया है। इसलिए लोगों की नाराजगी बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रति देखी जा रही है। तीसरे विकल्प के तौर पर राजन मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं।

आम जनता के बीच है नाराजगी

भाजपा विधायक सरतेंदु तिवारी पिछले कुछ दिनों से अपनी विधानसभा में शिव संकल्प यात्रा के नाम से अलग यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं राज्य सरकार की विकास यात्रा चल रही है, जिले में यात्राओं का छिटपुट विरोध भी हो रहा है। सामने आया है कि 14 व 15 में चुरहट विधानसभा की ग्राम पंचायतों से अघोषित रूप से राशि निकालकर इन यात्राओं में वित्त राशि खर्च की जा रही थी, तभी से चुरहट विधानसभा की आम जनता में नाराजगी देखी जा रही है।

ये भी पढ़े : बस की चपेट में आने से युवक की ‘मौत’…आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox