होम / Congress: संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, अरुण यादव ने करा बड़ा ऐलान

Congress: संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, अरुण यादव ने करा बड़ा ऐलान

• LAST UPDATED : December 28, 2022

इंडिया न्यूज ब्यूरो

Congress: मध्य प्रदेश में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी दो सूत्री मांगों के समर्थन में  धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते इस आंदोलन को अब कांग्रेस ने भी अपनी समर्थन दे दिया है। साथ ही राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का बीते एक हफ्ते से राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। साथ ही नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 90 फीसदी  व अन्य सुविधाएं दी जाएं। इन कर्मचारियों के आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया है।

जिसके चलते भोपाल में संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस के तमाम नेता वहां  पहुंचे, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के अलावा कांग्रेस के और भी कई नेता शामिल थे। इस मौके पर अरुण यादव ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान को हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण था कि सरकार ने पहले उन पर फूल बरसाए मगर बाद में इन्हीं पर शिवराज सरकार लाठी बरसाने में लग गई है।

अरुण यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के पक्ष में है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और वहां संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है। इसी तरह वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह इन संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी।

यह भी पढ़े: Doda Chura: पुलिस ने पिकअप से 4 क्विंटल 80 किलो डोडाचुरा किया ज़ब्त, पिकप चालक हुआ मौके से फरार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox