होम / Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंचेगी मध्य प्रदेश , कांग्रेस नेता करेंगे यात्रा का निरीक्षण

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंचेगी मध्य प्रदेश , कांग्रेस नेता करेंगे यात्रा का निरीक्षण

• LAST UPDATED : October 27, 2022

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी। जिस कड़ी में यह यात्रा अब महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगाी।

कांग्रेस नेता करेंगे यात्रा का निरीक्षण
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले यात्रा पथ का निरीक्षण होगा। इस यात्रा पर यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण गुरुवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, अरुण यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता बुरहानपुर पहुंचकर करेंगे। निरीक्षण के बाद यहां से खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा जिले का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। साथ ही तीन नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ समीक्षा करेंगे। फिर 30 और 31 अक्टूबर को सभी पदाधिकारी हैदराबाद जाएंगे और व्यवस्थाओं को देखेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक होगी, जिसमें सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी
कांग्रेस की यह यात्रा 16 दिन में 382 किलोमीटर की होगी। जानकारी मिली है की बुरहानपुर से लेकर आगर-मालवा तक भारत और प्रदेशयात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन, आमजन से संवाद के स्थल, विभिन्न् संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट आदि व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। साथ ही इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे जिसके बाद वह सभा को संबोधित भी करेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox