होम / 5 सितंबर तक आएगी कांग्रेस की पहली सूची, लिस्ट में होगा 100 प्रत्याशियों का ऐलान

5 सितंबर तक आएगी कांग्रेस की पहली सूची, लिस्ट में होगा 100 प्रत्याशियों का ऐलान

• LAST UPDATED : August 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Congress First Candidates List, भोपाल: एमपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कांग्रेस अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट 5 सितंबर को जारी करेगी। जिसमें कांग्रेस अपने 100 प्रत्याशियों का ऐलान करेगी।

जानाकारी मिली है कि कांग्रेस 3 लेयर का सर्वे भी करा चुकी है। जिलके चलते 3 दिवसीय बैठक के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।

5 सितंबर तक आएगी कांग्रेस की पहली सूची

कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंदसौर में मीडिया को बताया की कांग्रेस भोपाल में 2 से 3 तीन दिन बैठक करने वाली है। जिस में कांग्रेस की पूरी टीम शामिल होंगी। इसी दौरान गहरे मंथन के बाद 5 सिंतबर को 100 से ऊपर सीटों को घोषित कर दिया जाएगा।

कांग्रेस 3 लेयर का सर्वे कर चुकी है। जिसमें अभी एक- दौ नामों में अभी चिंतन चल रहा है। इसके अलावा इस बैठके 5 या 6 सितंबर तक अपने प्रतियाशियों की लिस्ट घोषित कर देगी।

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इसमें 39 नाम शामिल संभावना है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी दूसरी सूची जारी करने की भी तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox