होम / MP की सभी लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस का नया दांव, लिया ये बड़ा फैसला

MP की सभी लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस का नया दांव, लिया ये बड़ा फैसला

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics, भोपाल: एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर AICC ने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। सभी सीटों पर प्रदेश के बाहर के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके डॉ अनीस अहमद को बनाया गया है।

इन सीटों पर ये है ऑब्जर्वर

भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया है। ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रकाश जोशी ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। इंदौर लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक मोहन जोशी को बनाया गया है। भिंड में प्रदीप टम्टा, देवास में विधायक कीर्ति पटेल धार का विधायक तुषार चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। ऑब्जर्वर आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव तैयारियों की लोकसभा वाइज निगरानी करेंगे।

बेजीपी में तैयारी में जुटी

यहीं पर बीजेपी की महिला मोर्चा मध्य प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी आज और कल प्रदेश प्रवास पर रहेंगी। सरकार की योजनाओं को अधिकारी महिलाओं के बीच ले जायेंगे। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी जाकर नए मतदाताओं से बात करेंगी।

ये भी पढे: पटवारी को सीधे बना दिया तहसीलदार! जानें पूरा मामला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox