होम / कांग्रेस का विधानसभा के लिए प्लान, जानें किन बिंदुओं पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस का विधानसभा के लिए प्लान, जानें किन बिंदुओं पर लड़ेगी चुनाव

• LAST UPDATED : May 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Assembly Election, भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनवा होने वाले है। जिसके चलते कांग्रेस अपनी पूरा ताकत झोंक रही है। कांग्रेस बीजेप को पूरी टक्कर देने के प्रयास में है। जिसके चलते कांग्रेस कभी योजनाओं की घोषण कर रही है। तो कभी हारी हुई सीटों के दौरे कर जनता को जितने का प्रयास कर रही है।

इसी बीच कांग्रेस के वचन पत्र समिति के अध्यक्ष ने बताया है कि कांग्रेस के वचन पत्र में 800 पार बिंदु होंगे। लेकिन कांग्रेसक आठ बिंदुओ पर चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटका के मेनिफेस्टो के तर्ज पर होगा एमपी का मेनिफेस्टो

मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस के वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने वचन पत्र में जिस बिंदुओं को शामिल किया था और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाई है। कुछ उसी तरह के बिंदु एमपी कांग्रेस वचन पत्र में शामिल किए जा सकते हैं। इसको लेकर पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार रणनीति बना रहे हैं। अब आने वाले समय में पता चलेगा कि रणनीति क्या रहेगी।

कर्नाटका कांग्रेस का मेनिफेस्टो

  • पुलिस वालों को नाइट ड्यूटी के बदले हर महीने ₹5000 दिए जाएंगे
  • भारत जोड़ों के लिए सोशल हारमोनी कमेटी बनाई जाएगी
  • आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी 11500 से बढ़ाकर 15000 कर दी जाएगी
  • भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल कानून बनाए जाएंगे
  • 2006 के बाद से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होगी
  • इसके अलावा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए थे।

भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के इन बिंदुओं के बाद भाजपा ने कांग्रेस के उपर पलटवार करते हुए कहा कि 800 बिंदु क्या जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ला रही है। जब गारंटी ही आधा दर्जन बिंदुओं पर कांग्रेस को देनी है। तो कांग्रेस हर वर्ग को छलने में जुटी हुई है।

Also Read: MP Poltices: रुठों को मनाएगी बीजेपी, कोर ग्रुप की बैठक में लिए कई बड़े फैसले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube