प्रदेश की बड़ी खबरें

कांग्रेस विधायक का विवादीत बोल- कहा ‘बजरंगबली’ आदिवासी है

India News (इंडिया न्यूज़), Bajrang Dal Controversy, भोपाल: कर्नाटक से शुरू हुई बजरंग दल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश भी पुरी तरीके से लपेटे में आ गया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी जमकर राजनीति हो रही है। यहांतक की विवाद बजरंगबली की जाति और धर्म तक पहुंच गया है।  

अब खबर आई है कि एक कांग्रेस विधायक ने कहा है कि बजरंगबली आदिवासी थे और उन्होंने भगवान राम की रक्षा की थी। अब कोई उनका नाम लेकर आदिवासी समाज को अपमानित न करें।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने इसे बजरंगबली का अपमान बताते हुए चुनावी मुद्दा बना लिया है। इसी बीच सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बीजेपी पर बजरंग बली के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नई बहस शुरू कर दी है।

उन्होंने रविवार को सिवनी के उड़पानी गांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कमलनाथ की मौजूदगी में कहा, कि ‘बजरंग दल, आरएसएस और ये राम सेना के लोगों ने आदिवासियों को मारा है। वह बजरंगबली की बात करते हैं। बजरंगबली आदिवासी हैं। वे जंगल में रहते थे। उन्होंने भगवान राम की रक्षा की। उनकी सहायता की। वहां पे कोई करणी सेना नहीं गई। क्षत्रिय नहीं गए। ब्राह्मण की सेना नहीं गई।

‘वहां पर अगर किसी ने भगवान राम की कोई मदद की है, तो वो आदिवासियों ने की है। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर कोई हमारे बजरंगबली, जो आदिवासी हैं। उनका कोई अपमान करेगा।

ये भी पढ़े: कांग्रेस का गढ़ थी यह ‘विधानसभा सीट’, बीजेपी ने किया धवस्त! जानें इतिहास

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago