देवास। BBC Documentary: पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर हर कोई अपने विचार प्रकट कर रहा है, तथा उस पर बयान दे रहा है।
इसी के चलते अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन सिंह वर्मा ने BBC की इस डाक्यूमेंट्री को लेकर विवादित बयान दिया है।
ये गुजरात दंगों पर बनी हुई डाक्यूमेंट्री है। जिस तरह भारत में सत्ताधारी दल के इशारे पर कश्मीर फाइल्स, गोड़से-गांधी के नाम पर पिक्चर बनवाता है। इमरजेंसी पर एक पिक्चर और बन रही है। यदि गुजरात दंगों पर BBC ने जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे,सत्य दिखाने की कोशिश की तो उस पर बैन लगाना ये अघोषित आपातकाल की श्रेणी में आता है। अमेरिका सरकार के प्रवक्ता ने भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सबको, इस पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए।
चलिए BBC की बात न माने- मैं बड़ा आदर करता हूँ स्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का। जिन्होंने गुजरात की धरती पर मंच से कहा था- कि मोदी जी राजधर्म का पालन करना सीखिये। अटल जी का सम्मान पूरा देश करता है। भारत का हर नौजवान डाक्यूमेंट्री देखना चाहता है, क्यों देखने नहीं दे रहे हो ? क्योंकि आपकी पोल खुल जाएगी कि आप सत्य में कहा खड़े है।
दमदारी से बोलता हूँ। क्यों उन पिक्चर पर बैन नहीं ? इस डाक्यूमेंट्री पर बैन क्यों? क्योंकि वहां आपके दल का महिमामंडन होता है। भाजपा के वोट बढ़ते है। इसलिए उनके टैक्स माफ किये जाते है। उन्हें प्रमोट किया जाता। इस डाक्यूमेंट्री को भी देश को दिखाईये। देश और दुनिया को सत्य के दर्शन कराना चाहती है। BBC, जो अटल जी की आवाज़ को दबाया गया था उस जमाने में। इस डाक्यूमेंट्री में सत्य दिखाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन आते ही युवक प्लेटफार्म पर कूदकर रेलवे ट्रैक पर लेटा, फिर………
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…