MP Congress: कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल,एक और कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

MP Congress: मध्य प्रदेश की राजनीति में राजा पटेरिया के विवादीत बयान को लेकर घमासान ख्तम भी नहीं हुआ था, की इसी कड़ी में कांग्रेस के एक और नेता ने विवादित बयान दे दिया है। जबलपुर के बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा है कि अब आवेदन,निवेदन और ज्ञापन नहीं बल्कि दे दनादन से बात करेंगे।

उनका कहना है कि बरगी विधानसभा की मूलभूत समस्याओं तथा गरीब जनता और आदिवासियों के रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर सरकार और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट काट कर वे थक गए हैं।इसके लिए कांग्रेस 15 दिसंबर को जबलपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढे: Petrol Diesel Price: एमपी में आज ये है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

MP Congress: कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल

आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं के बोल कुछ बिगड़ से रहे है। जो की पार्टी के लिए मुसीबत बनता जा रही है। पहले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कह कर जेल जा चुके हैं। इसके बाद अब बारी जबलपुर जिले से कांग्रेस विधायक संजय यादव की थी। जबलपुर में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा कि अब दे दना दन की बारी है।

यह भी पढे: Fire in Rewa: बारात में रोकेट छोड़ने से लगी भीषण आग, कई दुकानें जली!

MP Congress: कांग्रेस विधायक के आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस विधायकों की विधानसभाओं में पक्षपात पूर्ण काम कर रही है। मंत्रालय में स्वीकृत योजनाओं के काम रोक दिए जाते हैं। साथ ही जानबूझकर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। बरगी विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए विधायकों ने बताया कि बरगी में नवनिर्मित 30 स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।

विधायक संजय यादव का आरोप है कि बरगी तहसील की स्वीकृति के लिए कैबिनेट ने मंजूरी नहीं दी है, लेकिन उसे भी सालों से अटकाया जा रहा है। संजय यादव ने कहा कि सरकार के समक्ष विनती का वक्त अब खत्म हो गया है।अब बातचीत सिर्फ दनादन से की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Itarsi: यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिली जली हुई खोपड़ी, इलाके में फैली सनसनी!

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago