होम / कमलनाथ और सिएम शिवराज के बीच तकरार! ‘मुस्लिमों की आबादी पर बयानबाजी’, सिएम शिवराज ने किया ‘पलटवार’

कमलनाथ और सिएम शिवराज के बीच तकरार! ‘मुस्लिमों की आबादी पर बयानबाजी’, सिएम शिवराज ने किया ‘पलटवार’

• LAST UPDATED : April 15, 2023

MP politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे है। जिसके चलते प्रदेश में सियासत चरम सिमा पर धीरे-धीरे पहुंच रही है। प्रदेश के अंदर कोई धार्मिक कार्ड खेल रहा है। तो कोई अल्पसंख्यक और दलित कार्ड। लेकिन अब शायद कांग्रेस मुस्लिम आबादी का कार्ड खेलने जा रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज की आबादी कम होने का जिक्र किया है। जिसके बाद बीजेपी भी उन पर हमलावर दिखाई दि है। बीजेपी ने उनपर तुष्टीकरण की राजनीति करने और समाज को विभाजित करने के लिए झूठे बयान देने का आरोप भी लगाया है।

दिग्विजय सिंह ने दिया था यह बयान

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बीजेपी और संघ जो प्रचार करती है कि देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। वो सरासर झूठ,गलत और अप्रमाणित है,क्योंकि हिंदुओं की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या तेजी से घट रही है। आगे उन्होंने कहा कि जनगणना पर मेरा मानना है कि यह होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के आधार पर इसके परिणाम सामने आने चाहिए। अभी तक केवल 2011 की जनगणना के परिणाम उपलब्ध हैं। इसके बाद के आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। जनगणना आयोजित की जानी चाहिए।

भाजपा ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि चाहे कमलनाथ हो या दिग्विजय सिंह एक वर्ग को डराने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि मुस्लिमों की संख्या घट रही और कमलनाथ ने रोजा इफ्तार में कहा दंगे भड़क रहे हैं। मध्य प्रदेश शांति वाला राज्य है। चुनाव के समय कांग्रेस के एक नेता कह रहे हैं दंगे भड़क रहे हैं।

ये भी पढ़ें:‘कमलनाथ’ बनें राजस्थान कांग्रेस के रैफरी! सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की ‘लड़ाई’ में बीच का रास्ता निकालने में जुटी पार्टी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox