मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक ख़बर आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि मंडला के धमगांव में एक झरना में दपंती की लाश मिली है। महिला और पुरूष की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। घटना स्थल पर मिले पुरूष, महिला की पहचान गांव के ही निवासी के रूप में की गई। जिसमें मृत पुरूष लखन सिंह धुर्वे 52 वर्ष और मृत महिला मृतक की पत्नि प्रेमवती बाई 50 वर्ष के रूप में की गई है। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद दोनों शवों का पीएम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि जुनवानी के जंगली क्षेत्र में इससे पहले ही कई वारदात हो चुकी है। इस पंचायत के क्षेत्र में कुछ लोग ने आत्महत्या किया है। इसके अलावा अन्य कई लोग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए है। जिनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यहां होने वाली मौतों से क्षेत्र के लोग काफी भयभीत है।
पुलिस ने इस ख़बर की जानकारी देते हुए बताया कि मौत का कारण पता करने के लिए बिरसा जांच किया जाएगा।फोरेंसिक से जांच रिपोर्ट आने के बाद पति-पत्नि की मौत के कारण का पता चलेगा। तब तक के लिए हमें इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़े- जिंदगी से हार कर परिवार के 4 लोगों की ले ली जान..खुद भी किया खुदकुशी
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…