होम / मध्यप्रदेश में फिर बढ़ा कोविड केस का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में सामने आए 67 नए मामले!

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ा कोविड केस का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में सामने आए 67 नए मामले!

• LAST UPDATED : April 20, 2023

Corona update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 67 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी भोपाल से मिले है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ दी है। पिछले 24 घंटों में जबलपुर में एक संक्रमित की मौत हुई है

  • बीते 24 घंटे में सामने आए 67 नए मामले
  • प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा हुआ 331
  • राजधानी भोपाल में मिले सबसे ज्यादा 20 नए केस,
  • शहर में एक्टिव केस की संख्या हुई 116
  • जबलपुर में एक संक्रमित की हुई मौत

राजधानी भोपाल से सबसे ज्यादा 20  नए मरीज सामने आए है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 116 हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 331 हुआ है। लगातार बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

एक्टिव केस में हुई बढ़ोतरी

स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि प्रदेश में कोविड मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर भोपाल की बात करें तो यहां एक हफ्ते में 15 से ज्यादा नए कोविड संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 14 नए मरीज सामने आए। शहर में अब एक्टिव मरीज 105 हो गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे मे 32 नए कोरोना केस सामने आये। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है । कुल 471 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई है।

कहां मिले कितने मरीज

  • भोपाल 20
  • इंदौर 10
  • ग्वालियर 8
  • राजगढ़ 7
  • रायसेन 5
  • सीहोर 3
  • सागर 5
  • जबलपुर में 8
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox