होम / मध्‍य प्रदेश : गुना में दबंगों ने आदिवासी महिला पर डीजल डालकर जिंदा जलाया

मध्‍य प्रदेश : गुना में दबंगों ने आदिवासी महिला पर डीजल डालकर जिंदा जलाया

• LAST UPDATED : July 3, 2022

इंडिया न्यूज़, Guna News : दोपहर करीब दो बजे खेत में काम कर रही सहरिया समाज की महिला रामप्यारी (45) को तीन बदमाशों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। यह घटना बमोरी थाना क्षेत्र के धनोरिया गांव की है। महिला के शरीर से आग की लपटें उठ रही थीं तो दबंग वीडियो बना रहे थे। महिला का पति खेत पर पहुंचा तो दबंग मौके से फरार हो गए।

लेकिन इस घटना के बाद एक भी ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आया। करीब 80 फीसदी झुलसी महिला को शाम 5.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया। जकनकारी अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

वह बमोरी थाना अंतर्गत धनोरिया गांव में रविवार को दोपहर में अपने छह बीघा खेत में सोयाबीन की फसल बोने गई थी। तभी वह बदमाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान उसका महिला से विवाद भी हो गया। सहरिया आदिवासी महिला ने कहा कि यह जमीन दो माह पूर्व तहसीलदार ने अतिक्रमण मुक्त कराकर आपको दी थी। यह सुनते ही तीनों बदमाशों ने महिला पर डीजल डालकर आग लगा दी।

वहीं आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भाग गए। आग में झुलसी महिला के पति अर्जुन सहरिया का कहना है कि दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक झुलसी महिला मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन बदमाशों के डर से उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। वहीं पुलिस से लेकर राजस्व अधिकारी भी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि 6 मई 2022 को उन्होंने दबंगों के कब्जे से छह बीघा जमीन मुक्त कराकर अर्जुन पुत्र धनराज सहरिया का कब्जा हासिल किया।

इस दौरान तहसीलदार ने छह बीघा खेत में ट्रैक्टर भी चलाया था। तब भी दबंगों ने तहसीलदार के सामने हंगामा किया। लेकिन उन्हें पुलिस की निगरानी में जमीन दे दी गई। अर्जुन सहरिया ने कहा कि उनकी गेहूं की फसल भी दबंगों ने काट ली थी। लेकिन पुलिस की ओर से राजस्व विभाग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Read More: सरपंच पद पर जीत के बाद लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, देश विरोधी नारे लगाने के वीडियो की जांच शुरू

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox