होम / Damoh hijab case: दमोह के गंगा जमुना स्कूल का भोपाल कनेक्शन! नाम बदलकर रहा है श्री राम हॉस्टल

Damoh hijab case: दमोह के गंगा जमुना स्कूल का भोपाल कनेक्शन! नाम बदलकर रहा है श्री राम हॉस्टल

• LAST UPDATED : June 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Damoh’s Ganga Jamuna School’s Bhopal connection, भोपाल: मध्यप्रदेश के दमोह हिजाब मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे है। अब इस केस को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके तहत जानकारी मिली है कि गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन भोपाल में नाम बदलकर हॉस्टल चला रहा है। हॉस्टल का नाम श्री राम हॉस्टल रखा गया। राष्ट्रीय बाल आयोग के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने आरोप लगाते हुए सरकार से जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन में गंगा जमुना हॉस्टल संचालित हो रहा है। बिल्डिंग में श्रीराम के नाम से हॉस्टल चल रहा है। बिल्डिंग में संदिग्ध नक्शा भी लगा है। हॉस्टल संचालक उपाध्याय को नहीं पता कि बिल्डिंग किसकी है। बिल्डिंग किसी इरशाद नामक शख्स से किराए पर ली गई है। इरशाद कहां रहता हॉस्टल संचालक को भी जानकारी नहीं है। नगर निगम ने गंगा जमुना की प्रॉपर्टी की जांच शुरू की है। बता दें कि हॉस्टल में एक नोटिस भी मिला है।

यह पोस्टर और नोटिस उर्दू में लिखें हुए है। हॉस्टल के निचे के सभी कमरों में ताले लगे हुए है। जानकारी मिली है कि पहले फ्लोर पर होस्टल चल रहा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox