Damoh News
India News MP (इंडिया न्यूज़) Damoh News: जहां सभी लोग होली का जश्न मना रहे थे। वहीं दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे हाहाकार मच गया। हादसे में बोलेरो सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 2 लोग की हालात गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पटेरा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और हरपालपुर निवासी रघुवीर सिंह पिता चित्तर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दिलीप सिंह, निवासी देवडोंगरा, रमाकांत, पिता दामोदर तिवारी और थम्मन सिंह, पिता चित्तर सिंह ये दोनों हरपालपुर के निवासी बताये जा रहे हैं।
जिन्हें पटेरा पुलिस ने 108 वाहन की मदद से बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। उसी रास्ते में रमाकांत तिवारी की मौत हो गयी। एक अन्य घायल व्यक्ति की भी मौत हो गई। जबकि इलाज करा रहे 2 घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। शवों को वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच की और मृत घोषित कर दिया। तीनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…