दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक हत्या के आरोपी ने स्वयं ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद हरियाणा राज्य से भागकर दमोह आ गया था। फिर आत्मग्लानि के कारण उसने खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर किया है।
बता दें कि इस मामले में आरोपी ने खुद हीं बताया है कि 8 एवं 9 मार्च 2023 की दरमियानी, रात को किसी बात पर बकझक होने के बाद उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसने दस 10 दिनों तक किसी को कुछ नही बताया था। जिसके बाद आत्मग्लानि से भर कर उसने पुलिस थाना बटियागढ़ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी अजय ने पुलिस थाने में सरेंडर किया तो दमोह पुलिस ने इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस को दी है। जिसके बाद हरियाणा से पुलिस ने दमोह पहुंचकर आरोपी अजय को अपनी गिरफ्त में लिया है। वही हटा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर हरियाणा जाएगी।
ये भी पढ़े-
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…