Balaghat: बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में माइनिंग का काम हो रहा है। जिस में काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने शव के पंचनामा बनाने की कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया है।

naidunia

मृतक मजदूर के साथी दिलीप शुल्के, मनीराम ओगारे भरवेली निवासी ने बताया कि मृतक का नाम सुखदास धुर्वे है। जो 36 वर्ष का था, और फिटर कालोनी का निवासी था। जो यहां पीआर स्थाई मजदूर का काम करता था। आगे उन्होंने बताया कि पिछली रात वे लोग 31 नंबर में माइंस को निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे लोग माइंस को भरने के लिए वाहन लेने गए थे। जिसके बाद वह वापस लौटे तो सुखदास 31 नंबर पर नहीं था। जिसके चलते उसको 35 नंबर में जाकर देखा गया तो वह वहां पर गिरा पड़ा था।

उसे बेहोश देख उसकी सूचना माइंस प्रबंधन को दी गई, और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे उन्होंने बताया कि सुखदास को 31 नंबर के साथ ही 35 नंबर से माइंस भरना था। लेकिन जानकारी मिली है कि उसे 35 नंबर से माइंस भरने के लिए वाहन नहीं दिया गया था।  वह 35 नंबर पर कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं उसकी मौत गिरने के कारण हुई है। अभी तक यही अंदाजा लगाया जा रहा है।

सुविधा को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

मजदूर की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों ने अंडरग्राउंड माइनिंग में काम बंद कर दिया। साथ ही मजदूरों ने मांग रखी की माइनिंग में काम के दौरान उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। जिसके बाद उन्होंने इस मांगे के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े: Naxal Encounter: कान्हा टाइगर रिज़र्व के पास मुठभेड़ में दो नक्सलीयों को किया ढेर!