प्रदेश की बड़ी खबरें

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का निधन: मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का आज निधन हो गया है। बता दें कि अभय छजलानी समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। इन्हें 1998 में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही साथ 2009 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

  • शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट
  • अभय छजलानी की खास बात

शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर के कहा कि, पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हिंदी पत्रकारिता के आधार स्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

अभय छजलानी की खास बात

  • जब साल 1980 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कार्यक्रम इंदौर में आयोजित करने की कल्पना नही की गयी थी। तब उन्होंने पहली कार्यक्रम आयोजित करवाई थी। जिसके बाद से हर साल ये कार्यक्रम कराई जाने लगी।
  • अभय छजलानी को इंदौर में इंडोर स्टेडियम अभय प्रशाल स्थापित करने के लिए भोपाल के माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान ने सम्मानित किया था।
  • पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए ऑल इंडिया अचिवर्स कॉन्फ्रेंस ने दिल्ली में 1998 में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इंदौर में आज अभय प्रशाल, टेनिस कॉम्प्लेक्स, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स जैसे अन्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स अभय छजलानी की देन हैं।

ये भी पढ़े- लॉन्च हुआ अप्रेंटिसशिप योजना, युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग के साथ 8 हजार रुपए महीना

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago