होम / MP: महिलाओं का प्रदर्शन, पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर खाली बर्तन रख किया चक्काजाम

MP: महिलाओं का प्रदर्शन, पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर खाली बर्तन रख किया चक्काजाम

• LAST UPDATED : January 7, 2023
इंडिया न्यूज, डिंडौरी (Dindori – Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के डिंडौरी में बिछिया मार्ग पर ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया है। महिलाएं पेयजल संकट से परेशान हो चुकी हैं, और उन्होंने मुख्य मार्ग की सड़क पर खाली बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर मनमानी के आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा कर बैठी है।

यह भी पढ़े: Sagar: पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर भागे बदमाश, खाली प्लाट में फेंकी लाश

मामला समनापुर विकासखंड  मुख्यालय का है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है, कि ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते नलजल योजना महिनों से बंद पड़ी है। जिसके चलते पानी की समस्या के लिए यहां वहां दिन भर भटकना पड़ता है। सभी ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे  है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव अपनी मनमानी करते है। जिसके चलते ग्राम पंचायत पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चला रही है।

गौरतलब है कि डिंडोरी जिले में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। इससे पहले पिछले साल भी डिंडोरी की ग्रामीण महिलाओं ने चक्का जाम किया था और इसी तरह वह पानी की समस्या को लेकर पहले भी चक्का जाम कर प्रदर्शन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े: MP: बुधनी के ग्राम बोरी वेयरहाउस में सैकड़ों कुंटल गेहू खराब, देेखे वीडियो

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox