India News (इंडिया न्यूज़), Dengue Alert in MP, ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बिमारियों का खतरा धीरे- धीरे फैल रहा है। वहीं, लगातार राज्य में डेंगू के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इसी बीच एमपी के ग्वालियर जिले से डेंगू का आंकड़ा 200 पार पहुंच गया है। आज ग्वालियर में 24 से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
नगर निगम, मलेरिया विभाग और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की लापरवाही के चलते डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 200 पार हुई है। स्वास्थ्य विभाग पर स्टाफ नहीं है। वहीं फागिंग के लिए नगर निगम का फोकस सिर्फ VIP बंगलो पर है। शहर के 66 नगर निगम वार्डों में से लगभग 12 वार्ड बने डेंगू के हॉटस्पॉट बन चुके है।
भोपाल में लगातार डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले साल की बात करे तो इस बार डेंगू के मरीज ज्यादा सामने आ रहे है। अकेले सितंबर महीने में ही 20 दिन में ही भोपाल में 100 से ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट डेंगूर पॉजिटिव आई है। इनमें 84 केस अभी भी एक्टीव है। डेंगू रोकने के लिए जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा मैदान में 44 टीमों को उतारा गया है, जो घर घर जाकर डेंगू लार्वा सर्वे कर रही हैं।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…