प्रदेश की बड़ी खबरें

Dewas Crime: शराबी बेटे ने दिव्यांग मां को उतारा मौत के घाट, जानें हैरान कर देने मामला

India News (इंडिया न्यूज़),Dewas Crime: दिव्यांग मां की डांट का शराबी बेटे को इतना बुरा लगा कि उसने मक्का की कड़प डालकर अपनी मां को जिंदा जला दिया। मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यह मामला देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र के झुलादड़ के पटेल मोहल्ले का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनकारी के अनुसार, धनसिंह की मां भीनकाबाई से कुछ कहासुनी हो गई थी। मां ने शराबी बेटे को डांट दिया था। बेटे को मां की डांट का इतना बुरा लगा कि उसने अपनी मां को जिंदा जलाकर मार ही डाला। गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद

जानकारी के अनुसार, मां और बेटे के बीच में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती ही रहती थी। मंगलवार की रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। उसके बाद मां खाट पर लेटे-लेटे कुछ बड़बड़ा रही थी। शराबी बेटे को मां के बड़बड़ाने से गुस्सा आ गया। शराबी बेटे ने पहले मां को खाट से नीचे पटका, फिर मक्का की कड़प डालकर आग लगा दी। मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

गुरुवार को कोर्ट में होगा पेश

पुलिस के अनुसार, मृतक भीनकाबाई एक पैर से दिव्यांग है। भीनकाबाई के पति और शराबी बेटे धनसिंह की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। भीनकाबाई आरोपी धनसिंह और उसके बेटा और बहू के साथ रहती थी। घटना वाली रात बेटा और बहू रिश्तेदारी में गए थे। तभी शराबी बेटे ने मौका देखकर मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago