देवास: प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। मंत्री इंदर सिंह परमार सहित तमाम नेताओं ने राजेश यादव को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्य शासन द्वारा राजेश यादव को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष यादव के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रैली के रूप में शहर के सोमेश्वर महादेव मंदिर से रैली के साथ समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। सोमेश्वर महादेव मंदिर नाहर दरवाजा से रैली प्रारंभ शुरु हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय सयाजी द्वार पहुंची। जहां पर पदभार ग्रहण समारोह हुआ।
बता दें कि मंच पर राजेश यादव भावुक हो गए थे। पदभार ग्रहण समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास गायत्री राजे पवार, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सभापति नगर निगम रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सीईओ प्राधिकरण/नगर निगम विशाल सिंह चौहान भी मौजूद थे।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…