India News (इंडिया न्यूज), Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलीहै। शनिवार की देर रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद जिला वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल यूनिट आरसी भाटी को बुलवाया गया। मौके ए वारदात पर खुन से सने पत्थर भी पाए गए है। पहले दृष्टया पत्थर से सिर पर वार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल के आसपास है। शुरूआती जांच के अनुसार मौत करीब 24 घंटे पहले हुई है। शव पर आधे कपड़े थे, शव पत्थरों के नीचे दबी स्थिति में मिला है।
इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है, डॉक्टर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, देवास जिले के थानों के साथ ही आसपास के जिलों के थानों में युवकों की गुमशुदगी संबंधी मामलों की डिटेल भी मांगी है।
Read More: MP News: 40 जगहों पर ई-चेकपोस्ट बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार, AI से होगी जांच
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…