होम / Dhar: पिकअप ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 9 लोग घायल

Dhar: पिकअप ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 9 लोग घायल

• LAST UPDATED : March 2, 2023

धार: जिले में लगातार रफ्तार का कहर देखा जा रहा है। ताजा मामला इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन का है। जहां बुधवार रात करीब 8 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 6 बच्चे सहित 3 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 1 बच्चे और 1 महिला को गंभीर चोटें आई है।

  • पिकअप वाहन को कार ने पीछे से मार थी टक्कर
  • पिकअप में लगभग 15 से अधिक लोग थे सवार
  • घायलों में 6 बच्चे सहित 3 महिलाएं शामिल

पिकअप वाहन को कार ने पीछे से मार थी टक्कर

जानकारी के अनुसार राजगढ़ से धार के गढ़ कालिका माता मंदिर मान के कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग वापस राजगढ़ जा रहे थे। इस बीच तिरता बायपास पर पिकअप वाहन को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप में बैठे सभी लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

पिकअप में लगभग 15 से अधिक लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि पिकअप में लगभग 15 से अधिक लोग सवार थे। घटना के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को धार जिला भोज अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद टीम द्वारा तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घायलों में 6 बच्चे सहित 3 महिलाएं शामिल

डॉक्टर शिव कुमार पांडे ने बताया कि तिरला बायपास पर हुए हादसे में कुल 9 लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया है। जिनमें 6 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक महिला और एक बच्चे को गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox