होम / Dhar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बस में सवार 30 मजदूर घायल, एक की मौत

Dhar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बस में सवार 30 मजदूर घायल, एक की मौत

• LAST UPDATED : August 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Dhar Road Accident: मध्यप्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क घटना की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सरदारपुर के अमझेरा थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्राम हातोद में इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन पर कर्मचारियों-मजदूरों से भरी एक बस को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बस पलट कर खाई में गिर गई है।

  • पेपर मिल फैक्ट्री के मजदूर काम पर निकले थें
  • चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

बस में 42 मजदूर सवार

बताया जा रहा है इस भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 30 से अधीक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। घायल मजदुरों को इलाज के लिए सरदारपुर अमझेरा राजगढ़ सहित विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्राम हातोद की अमृत पेपर मिल फैक्ट्री के मजदूर काम पर निकले थें। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 42 मजदूर सवार थें। वहीं मरने वाला मजदूर बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

एसडीएम ने लिया जायजा

इस घटना की जानकारी देते हुए आस-पास के लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार में ट्रक जा रही थी, तभी ट्रक की टायर फट गई। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई और बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बस खाई में पलट गई और उसमें सवार मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए। जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राहुल चौहान घटनास्थल पर पहुंचे।

Also Read: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने किए कई बड़े ऐलान!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox