होम / धीरेंद्र शास्त्री को मिला मुनि विनम्र सागर महाराज का समर्थन, कहा- कुछ लोग अभियान चलाकर बढ़ा रहे हैं धर्म विरोधी गतिविधियां

धीरेंद्र शास्त्री को मिला मुनि विनम्र सागर महाराज का समर्थन, कहा- कुछ लोग अभियान चलाकर बढ़ा रहे हैं धर्म विरोधी गतिविधियां

• LAST UPDATED : January 24, 2023

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का अंधविश्वास फैलाने का मामला लागातार तूल पकड़ रहा है। हर दिन कोई ना कोई धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आता हैं और एक बड़ा बयान देता है। इसी क्रम में जैन मुनि विनम्र सागर महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है।

सागर महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा है कि वह कोई जादूगर नहीं है, और न ही कोई वैज्ञानिक चमत्कार करते हैं।

संत हमेशा समाज और राष्ट्र हित में करता है काम

सागर महाराज ने कहा वह तो सनातन धर्म के लिए लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु कुछ लोग उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर धर्म विरोधी गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं। ऐसा किसी भी कीमत पर किसी भी धर्म के संत और मुनियों के खिलाफ नहीं होना चाहिए। संत हमेशा समाज और राष्ट्र हित में काम करता है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना करने वालों को किसी प्रकार की उंगली नहीं उठाना चाहिए।

बता दें, बागेश्वर धाम सरकार पं. शास्त्री 5 से 11 जनवरी तक नागपुर में कथा कराने गए थे, इसी दौरान नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया, वहीं पं. शास्त्री ने अपनी कथा भी दो दिन पहले खत्म कर दी और नागपुर से वापस चले आए।

कौन हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

कहा जाता है कि बागेश्वर धाम के महाराज कहे जाने वाले इस संत का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज हैं। इनके अंदर बचपन से ही लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रही है। कहा जाता है कि महाराज गांव में लोगों के बीच बैठकर कथा सुनते थे। कथा सुनते-सुनते इसमें वह इतने प्रखर हो गए कि साल 2009 में उन्होंने अपनी पहली भागवत कथा सुनाई। जिसके बाद धीरे-धीरे वह आस पास के गांवों में जाने लगे और लोग भी इन्हीं से कथा सुनने लगे। 

बागेश्वर धाम महाराज के दरबार में सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। उनके भक्त के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी अपने दरबार में किसी भी अनजान व्यक्ति को बुलाते हैं और जब तक वह उनके पास पहुंचता है उससे पहले ही पंडित महाराज उस व्यक्ति का नाम और उसका पता एक पर्चे पर लिख देते हैं। लोग इस बात से हौरान है कि कोई किसी व्यक्ति के बारे में इतना कैसे बता सकता है। इतना ही नहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण महाराज उस व्यक्ति की परेशानियों को भी बता देते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox