होम / Dhoni Tribute: मशहुर यू-ट्यूबर फलाइंग बिस्ट महेंद्र सिंह धोनी को दे रहेे हैं ट्रिब्यूट्, एमपी से नागपुर के लिए हुए रवाना

Dhoni Tribute: मशहुर यू-ट्यूबर फलाइंग बिस्ट महेंद्र सिंह धोनी को दे रहेे हैं ट्रिब्यूट्, एमपी से नागपुर के लिए हुए रवाना

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dhoni Tribute, भोपाल: अपने मिशन ‘देश का धोनी’ के तहत फलाइंग बिस्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम से एक वीडियो शेयर कर जानकारी दि है कि वह आज मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के नागपुर रावाना होंगे। जहां पर उनके फैंस उनका स्वागत करेंगे।  

इंदौर पहुंचे थे गौरव तनेजा

बता दें कि गौरव तनेज मध्यप्रदेश के इंदौर में पहुंचे थे। जहां वह पूरे शहर में धोनी के लिए बैनर लेकर लोगों से मिले। जहां “इंदौर और उज्जैन के लोगों ने उनका स्वागत किया। तनेजा ने बताया कि उनका  इस यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा उज्जैन से इंदौर तक का 65 किमी का सफर था। जहां वह लोगों से हर नुक्कड़ पर स्नैक्स के साथ मिले, इसलिए उन्हे कहीं से खाना खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि उनके फैंस उनके लिए चाय, पोहा, सेव, बिस्कुट लेकर आए।

उन्होंने उज्जैन में महाकाल मंदिर का भी दौरा किया था। फिटनेस फ्रीक ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि इंदौर के लोग इसलिए फिट हैं क्योंकि वे हर खाने में पोहा खाते हैं।

कौन है गौरव तनेजा?

गौरव तनेजा फ्लाइंग बीस्ट के नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। साथ ही वह पेशे से पायलट और आईआईटी खड़गपुर के ग्रेजुएट हैं। गौरव तनेजा के यू-ट्यूब चैनल पर 7.88M subscribers है। साथ ही इंस्ट्राग्राम पर 3.8M followers है।

क्यों दे रहे है फ्लाइंग बीस्ट धोनी को ट्रिब्यूट् ?

गौरव तनेजा फ्लाइंग बीस्ट ने भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को सम्मान देने के लिए ‘देश का धोनी’ नाम से अभियान चलाया है। गौरव तनेजा ने अभियान चलाने का फैसला महेन्द्र सिंह धोनी के रिटायर होने के फैसल पर किया है। इसलिए दिल्ली से चेन्नई की साइकिल यात्रा पर वह विभिन्न शहरों पहुंचकर धोनी को सम्मान दे रहे हैं। साथ ही वह धोनी के प्रशंसको से धोनी के नाम पर पत्र इकट्ठें कर रहे है।

ये भी पढ़े: मध्यप्रदेश में आज भी बारिश से लोगों की निजात नहीं, जानें किन इलाकों में बरसेगा पानी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox