India News(इंडिया न्यूज), Digvijay Singh reaction on Adipurush : शुक्रवार1(16 जून) को रिलीज हुई प्रभास स्टार फिल्म आदिपुरुष का पूर देश में विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि रामायण पर आधरित इस फिल्म में कई डायलॉग और कई तरह के सीन गलत तरीके से दिखाया गया है। जिससे की इसे मानने वाले लोगों को ठेस पहुंच रही है। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगले पीढ़ी पर इसका गलत संदेश जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि इस फिल्म ने हमारी पवित्र राम कथा का मजाक बना दिया है। इस बात का हमें बेहद दुख है। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव जी के समय का रामाणय का सीरियल देखिए और अब मोदी काल की आदिपुरुष देखना चाहिए। दोनों में कितना अंतर हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने आरएसएस(RSS) पर भी तंज कसा है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते वे उन्हें आदिपुरुष मानते हैं।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता और और विधायक पीसी शर्मा ने फिल्म का विरोध जताया था। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा था कि भाजपा सरकार के सत्ता में होते हुए यह फिल्म कैसे चल रहे है। इस फिल्म पर तुरंत बैन लगा देना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी।
Also Read: फिल्म आदीपुरूष के संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर का बड़ा फैसला, बदले जाएंगे डायलॉग