होम / RSS को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, सवालों की लगाई झड़ी

RSS को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, सवालों की लगाई झड़ी

• LAST UPDATED : March 13, 2023

Digvijay Singh On RSS: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते वे उनके कुछ सवालों का जवाब दे दे।

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिया बड़ा बयान
  • ट्वीट करके संघ से सवालों का जवाब मांगा
  • ट्वीट कर बोला संघ पर बोला हमला

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके संघ से सवालों का जवाब मांगा है।

दरअसल 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने जा रहें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा के पानीपत में तीन दिन की बैठक चल रही है। जिसके चलते (RSS) के बड़े नेताओं ने बैठक के पहले संकेत दिया था कि इसमें संघ में महिलाओं की एंट्री से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है।

जानकारी मिली थी की दुर्गा वाहिनी से इतर सीधे संघ की शाखाओं में महिलाओं को प्रवेश देने पर बैठक में चर्चा होगी। इन्हीं चर्चाओं के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सवालों की झड़ी लगाई है।

ट्वीट कर बोला संघ पर बोला हमला

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पूछा है कि, “क्या संघ बदल रहा है? क्या संघ महिलाओं और गैर हिंदुओं को संघ में प्रवेश देगा? क्या संघ का पंजीयन होगा? क्या संघ का बैंक अकाउंट होगा? क्या संघ में सरसंघचालक के पद पर महिला/गैर हिंदू का चयन/मनोनयन हो सकेगा? क्या संघ “हिंदू राष्ट्र” की मांग पर कायम रहेगा? क्या संघ को भारतीय संविधान पर भरोसा है? यदि वे इन प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर दें तो मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं होगी।

यह भी पढ़े: BBC Controversy: शिवराज सिंह ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर खड़े किए सवाल, कहा भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की है कोशिश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox