होम / हंसते हुए BJP विधायक के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह!जानें पूरा मामला

हंसते हुए BJP विधायक के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह!जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),MP Politics,भोजपुर:मध्य प्रदेश में राजनीति बेशक चरम पर रहती है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के आपसी संबंधों को लेकर राज्य के भीतर कभी भी तनावपूर्ण माहौल नहीं रहा है। जिसका उदाहरण भोपाल में देखने को मिला जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के घर सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे।  इस भेंट की जानकारी बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की।

दिग्विजय सिंह भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के चित्र पर माल्यार्पण किया।  साथ ही दिवंगत पटवा की पत्नी फूल कुंवर बाई पटवा से मुलाकात की। मिली है कि दिग्विजय सिंह का सुंदरलाल पटवा के घर आना-जाना पहले काफी हुआ करता था। दिग्विजय सिंह उनके घर भोजन करने भी जाया करते थे मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने भी सुरेंद्र पटवा की मां से आशीर्वाद लिया था।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दिग्विजय सिंह सुरेंद्र पटवा की मां ने मजाक में कहा कि तुम बहुत पतले हो गए हो, जिसके बाद दिग्विजय सिंह जोर से हंस पड़े और कहा, ‘मैं पहले जैसा ही हूं। आपसी रिश्तों को लेकर अक्सर कई तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश की राजनीति में इस तरह के तालमेल दिखाई देता है, जो बताता है कि आज भी कहीं न कहीं राजनीतिक मुल्य जिंदा हैं।

ये भी पढ़ेंं: दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘हमारा संगठन कमजोर!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox