होम / गुर्जर समाज को साधने पैदल परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह, जानिए क्यों अहम है यह वर्ग

गुर्जर समाज को साधने पैदल परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह, जानिए क्यों अहम है यह वर्ग

• LAST UPDATED : August 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) MP Election 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महिने शेष है। जिसके चलते भाजपा के साथ-साथ अब कांग्रेस ने भी अपने-अपने वर्गों को साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज से बैरसिया विधानसभा में धार्मिक पैदल परिक्रमा करने वाले है।

बता दें कि दिग्विजय गुर्जर समाज के प्रथम पूज्य भगवान देवनारायण की परिक्रमा करेंगे। दरअसल बैरसिया के गांव देव बरखेड़ी में गुर्जर समाज के भगवान देवनारायण का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

11 किलोमीटर की है पैदल परिक्रमा

दिग्गी आज दोपहर 12:30 से पैदल परिक्रमा शुरू करेंगे। जिसके चलते वे अपने सहयोगियों के साथ 11 किलोमीटर पैदल चलेंगे। जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे है कि पैदल परिक्रमा के जरिए दिग्विजय सिंह गुर्जर समाज के वोटों को साधने में जुटे हैं।

गुर्जर सामज को है साधने की रणनीति

बता दें कि बैरसिया विधानसभा में करीब 50 हजार के करीब गुर्जर वोट बैंक है। यहां तक की प्रदेश की करीब 12 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज निर्णायक स्थिति में है। जिसके चलते चुनावों में यह समाज काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें एमपी में क्या है तेल का भाव?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox